Homeउत्तराखण्डनैनीतालशर्मनाक: रेलवे कर्मचारी ने किया मासूम बच्ची का बलात्कार

शर्मनाक: रेलवे कर्मचारी ने किया मासूम बच्ची का बलात्कार

 

रामनगर: नैनीताल जनपद में एक शर्मनाक और घिनौना वाकया सामने आया है। एक छोटी बच्ची के साथ उसके ही पडोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

रामनगर के रेलवे कॉलोनी निवासी हरीमोहन (55 वर्ष) रेलवे में फीटर के पद पर कार्यरत है। वह यहां अकेले ही रहता है। उसके घर में अक्सर ही पड़ोस के बच्चे टीवी देखने आते हैं। आरोप है कि रविवार की रात को उसके घर में पड़ोस की पांच साल की बच्ची भी टीवी देखने आई थी। इसके बाद उसने बच्ची को अपने घर में अकेला पा कर दरवाज़ा बंद करके बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

परिजन काफी देर तक बच्ची को तलाशते रहे। कुछ देर बाद बच्ची को एक पड़ोसी ने रेलवे कर्मी के घर से निकलते हुए देखा। जिस पर उसने बच्ची के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। परिजनों ने देर रात कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची का संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया। कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular