Homeराज्यदिल्लीसेक्स स्कैंडल में फंसे आप मंत्री संदीप कुमार बर्खास्त

सेक्स स्कैंडल में फंसे आप मंत्री संदीप कुमार बर्खास्त

sandeepविज़न 2020 न्यूज:। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। केजरीवाल ने यह कदम उनकी एक आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उठाया है। दो महिलाओं के साथ संदीप की आपत्तिजनक सीडी मिलने पर केजरीवाल ने फौरन उन्हें अपनी कैबिनेट से हटा दिया। रात साढ़े आठ बजे मुख्यमंत्री ने मंत्री संदीप कुमार को पद से बर्खास्त करने की जानकारी ट्वीट के जरिये दी। केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि उनकी पार्टी इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए संदीप को तत्काल प्रभाव से कैबिनेट से हटा दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रात आठ बजे मंत्री संदीप कुमार के खिलाफ सीडी मिली और आधे घंटे के अंदर उन्हें हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि आप उसूलों की पार्टी है। चरित्र को लेकर कोई आरोप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए संदीप कुमार को तुरंत हटा दिया गया। आपको बता दें कि केजरीवाल कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले संदीप कुमार सबसे कम उम्र के मंत्री थे। हरियाणा के सोनीपत में 12 जुलाई, 1980 में जन्मे संदीप कुमार 2013 के चुनाव में कांग्रेस के विधायक जयकिशन से हार गए थे लेकिन 2015 के चुनाव में दिल्ली में सबसे बड़े 56 फीसदी मतों से संदीप कुमार ने जीत दर्ज की थी, तभी इन्हें मंत्री पद दिया गया था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular