Homeअध्यात्मआज का राशिफल

आज का राशिफल

imagesमेष:- करियर को लेकर कुछ नए अवसर मिलेंगे। कुछ नए रास्ते नजर आएंगे। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी। गंभीर रोगियों को राहत मिलेगी।

वृष:- ऑफिस में आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पैसों से आपका कोई काम नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ होगा। अटके हुए काम पूरे होने से धन लाभ होगा।सेहत संबंधी परेशानियां भी रहेंगी।

मिथुन:- आज होने वाले नुकसान को भी देख लें। कोई भी फैसला अचानक करने से बचें। आज कोई बड़ा निवेश न करें। किसी को पैसा उधार देने से भी बचें।वाहन सावधानी से चलाएं।

कर्क:- फालतू खर्चों से भी बचकर ही रहें।लेन-देन में सावधानी रखें। पुराने निवेश से लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन कुछ समय बाद उसका परिणाम भी अच्छा मिलेगा।पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं।

सिंह:- आज आपको मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। आत्मविश्वास और आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेगी।आज आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ भी हो सकता है।परिवार के किसी बड़े सदस्य की तबियत भी खराब हो सकती है।

कन्या:- किसी काम से आपको अच्छा फायदा मिलेगा।आज कोई खास काम टल भी सकता है। आप किसी मामले में हैरान हो सकते हैं।नौकरीपेशा लोगों को भी आंशिक धन लाभ होगा।पुराने रोगों से छुटकारा भी मिलेगा।

तुला:- ऑफिस का काम तेजी से और आसानी से निपटता जाएगा।बिजनेस में आज अच्छा फायदा भी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है।तली-गली व मसालेदार खाने से बचें।

वृश्चिक:- आज लोगों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने का मौका मिलेगा।एकाग्रता बनाए रखने में थोड़ी परेशानी महसूस करेंगे। जोखिम भरे निवेश में नुकसान होगा।निवेश करना चाहते हैं तो कर दें। आपके लिए दिन शुभ है। आपको फायदा जरूर मिलेगा।

धनु:- आज आपके साथ कुछ सुखद घटनाएं भी अचानक और आश्चर्यजनक ढंग से हो सकती है।आज आपको कोई नुकसान की खबर मिल सकती है। थोड़ा सावधान भी रहना होगा, लेकिन साथ ही किसी भी स्थिति का विरोध न करें।बिजनेस को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन शाम तक सबकुछ ठीक हो जाएगा।अपनी सेहत को लेकर टेंशन रहेगी।

मकर:- कोई भी बड़ा फैसला तैश में आकर न लें। पैसों के मामलों में सावधान रहें।अचल संपत्ति से लाभ होगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है।आज आपका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा।

कुम्भ:- आज आप लोगों से भी अपना काम करवा लेंगे। भाइयों के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है। आपकी बातों से आसपास के लोगों को परेशानी हो सकती है।

मीन:- आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकती है। आपके काम की तारीफ भी होगी। सम्मान की इच्छा आपके लिए एक भावनात्मक मुद्दा बन सकती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular