Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म

चमोली: अपहरण के बाद किशोरी से दुष्कर्म

REPEविज़न 2020 न्यूज: चमोली में एक किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को मेरठ से बरामद कर लिया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के गौंणा गांव में उत्तर प्रदेश के ग्राम मुजफ्फरपुर के मवाना मेरठ निवासी मोनू पुत्र महावीर सह का ससुराल है। आरोप है कि पंद्रह अगस्त को मोनू अपने ससुराल आया था और अपने ससुर चंद्र सिंह की मदद से इलाके की सोलह वर्षीय किशोरी का अपहरण कर मेरठ अपने साथ ले गया। उसने किशोरी का अपहरण बेचने की नीयत से किया। इधर, किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। शक के आधार पर चंद्र सिंह से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा राज खोल दिया। चंद्र सिंह ने बताया कि मोनू किशोरी को मरेठ ले गया है और उसने मेरठ का पता पुलिस को बता दिया। पुलिस ने बताया की मोनू ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मेडिकल में इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने मोनू के साथ ही साजिश में शामिल उसके ससुर चंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल पुरसाड़ी भेज दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular