विज़न 2020 न्यूज: दिल्ली में आज़ादी के जश्न के दौरान उड़ाई गई पतंग के मांझे से गला कटने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन साल की सांची गोयल और चार साल का हैरी दिल्ली के अलग अलग इलाक़ों में अपनी अपनी कार की खुली छत से उड़ती पतंगों को देख रहे थे। तभी कांच के पाउडर से लिपटा तेज़ धार वाला मांझा उनके गले से लिपट गया और धारदार मांझे ने उनके गले को रेत दिया। वहीं 22 साल के ज़फ़र ख़ान अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि पतंग का पतला लेकिन तेज़ धारदार मांझा उनके गले में अटक गया जिससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में एक पुलिसकर्मी भी मांझे से घायल हुआ था। हर साल 15 अगस्त के जश्न में कांच के पाउडर में लिपटे मांझे से पतंगे उड़ाई जाती हैं और हर साल मांझों से घायल होने और मौत की घटनाएं दर्ज की जाती हैं। हालांकि दिल्ली सरकार ने इस तरह के मांझों पर प्रतिबंध लगा दिया है और इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का भरोसा दिया है।
दिल्ली: मांझा बना 3 लोगों की मौत का कारण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!

on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….