विजन 2020 न्यूज: अगर आप अपने साथी के साथ चल रहें मनमुटाव को लेकर परेशान हैं तो हम आपको बताते हैं एक ऐसे झरने के बारे में जिसमें नहाने से आपके सारे मनमुटाव दूर हो जाएंगे। जी हां ग्वालियर के शिवपुरी नाम की जगह पर एक ऐसा झरना है जो कपल्स के बीच की सारी दूरियों को खत्म कर देता है। इस झरने में पानी केवल बरसात के समय ही रहता है। पानी झरने से गिरकर एक कुंड में इकट्ठा होता है जिसका नाम ‘भदैया कुंड’ है। इस कुंड में नहाने से कपल्स के बीच की सारी दूरियां खत्म हो जाती है। इस जगह अगर किसी पति-पत्नी में कोई विवाद होता है तो यहां के बड़े-बुजुर्ग उनको इस कुंड में नहा के आने की सलाह देते हैं। और तो और अपने मतभेद खत्म करने के लिए इस कुंड में आपको बुजुर्ग युगल भी नहाते दिख जाएंगे। तो देर किस बात की अगर आप भी अपने साथी के साथ चल रहे मनमुटाव को दूर करना चाहते हैं तो एक बार इस कुंड में नहा के देखिए।
कपल्स के बीच की दूरियों को खत्म करता है ये झरना!
RELATED ARTICLES
