Homeअंतर्राष्‍ट्रीयगजब: गर्भवती होने का पता चलते ही तीन घंटे बाद पैदा हुआ...

गजब: गर्भवती होने का पता चलते ही तीन घंटे बाद पैदा हुआ बच्चा

bachaaविजन 2020 न्यूज:  महिला गर्भवती हो और उसे पता ना चले ऐसा कभी हो सकता है क्या? जी हां ऐसा हो सकता है। लंदन की रहने वाली एक महिला को उसके गर्भवती होने की खबर तब पता चली जब उसका बच्चा पैदा होने वाला था। इस महिला का नाम है एम्मा प्रेसकॉट है। एम्मा के पेट में अचानक बहुत तेज दर्द हुआ तो वो डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टरों ने एम्मा का एक्स रे कराया और उसके बाद ही पता चला कि वो गर्भवती हैं और उसे लेबर पेन हो रहा है। इस खबर के मिलने के तीन घंटे बाद ही एम्मा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि एम्मा को इसका पता कैसे नहीं चला, दरअसल एम्मा ने तीन साल पहले वेट लॉस सर्जरी कराई थी। एम्मा के साथ-साथ डॉक्टरों ने भी यही सोचा कि एम्मा को वेट लॉस सर्जरी का साइड इफेक्ट होने के कारण पेट बढ़ रहा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments