Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई, कहा- ये...

सीएम धामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई, कहा- ये प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है।

सीएम धामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की बधाई

भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, अनुशासन, संयम तथा समर्पण का संदेश देता है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाता है।

ये प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व – सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा हमारी विविधतापूर्ण संस्कृति की सुंदरता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा समाज को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव एवं छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES
spot_img

Most Popular