Homeराज्यउत्तराखण्डगौकशी मामले में तेज हुई कार्रवाई की मांग, हिन्दू जागरण मंच ने...

गौकशी मामले में तेज हुई कार्रवाई की मांग, हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा अल्टीमेटम

रुड़की :  मंगलौर क्षेत्र में कथित गौकशी के मामले को लेकर माहौल गरमा गया है। देर रात पुलिस और हिन्दू जागरण मंच की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक स्थान से करीब दो कुंतल संदिग्ध गोमांस बरामद किया गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।

गौकशी मामले में तेज हुई कार्रवाई की मांग

घटना के बाद आज हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंगलौर चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट से मुलाकात कर फरार आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग उठाई। हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से गौकशी और मांस कटान का कारोबार लगातार संचालित हो रहा है। उनका कहना है कि नियमों के तहत यह प्रक्रिया अधिकृत स्लॉटर हाउस में होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग अवैध तरीके से घरों में ही कटान कर फर्जी बिलों के सहारे मांस को बाजार तक पहुंचा रहे हैं।

हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा अल्टीमेटम

संगठन ने ऐसे नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं चौकी प्रभारी नितिन बिष्ट ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular