Homeराज्यउत्तराखण्डरूड़की भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं के साथ सुना 'मन की बात'...

रूड़की भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम धामी, कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

रूड़की :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को रुड़की स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में देशभक्ति के नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

रूड़की में सीएम ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी मंच बन चुका है।

CM ने किया प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सीएम धामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियां सामने आती हैं, जिससे समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्रहित से जुड़े अभियानों में सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular