Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 शोरूम सील 4 के...

हरिद्वार में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 शोरूम सील 4 के खिलाफ नोटिस जरी

हरिद्वार :हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार परिवहन विभाग ने आज हरिद्वार में ई-रिक्शा डीलरशिपों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा और नेहा झा के नेतृत्व में जगजीतपुर क्षेत्र में संचालित विभिन्न डीलरशिपों का निरीक्षण कर जांच के दौरान ट्रेड सर्टिफिकेट, अग्रिम कर भुगतान और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की पड़ताल की गई , जांच के दौरान निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन ई-रिक्शा डीलरशिपों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

बिना ट्रेड सर्टिफिकेट और टैक्स दिए चल रहे ई-रिक्शा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई : हरिद्वार में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा शोरूम्स की लगातार सिकायत के बाद हरिद्वार परिवहन निगम की बड़ी कार्रवाई जहा हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में आवेध रूप से चल रहे 3 डीलरशिपों पर कार्रवाई करता तीनू शोरूम को सील कर दिया गया वाही अन्य 4 डीलरशिपों शोरूम बंद मिले और उनके संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर शटरों पर चिपका दिये गए। विभाग ने निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

परिवहन विभाग के कड़े और स्पष्ट निर्देश जारी : परिवहन विभाग ने साफ किया है कि बिना वैध ट्रेड सर्टिफिकेट और कर भुगतान के वाहन व्यवसाय संचालित करना नियमों का उल्लंघन है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular