Homebig newsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे देहरादून, थोड़ी देर में करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे देहरादून, थोड़ी देर में करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ

देहरादून : प्रधानमंत्री देहरादून पहुंच गए हैं। दून एयरपोर्ट से पीएम मोदी गणेशपुर स्थित हेलीपैड के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे देहरादून

सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री Narendra Modi जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलिकॉप्टर के जरिए सहारनपुर के गणेशपुर स्थित हेलीपैड पर लगभग 10:50 बजे पहुंचे। इसके बाद 11:10 बजे वह एलिवेटेड कॉरिडोर के व्यू प्वाइंट का निरीक्षण करेंगे, जहां उनका स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

थोड़ी देर में करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ

अगले चरण में वह Dat Kali Mandir पहुंचेंगे, जहां करीब 10 मिनट तक पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami उनका स्वागत करेंगे। दोपहर लगभग 12 बजे प्रधानमंत्री डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी यहां आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular