हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मोतीचूर फ्लाई ओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई. जहाँ पर रविवार रात लगभग 9 बजे मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर एक के बाद एक कई गाड़ियाँ आपस में टकरा गई. इस हादसे के बाद मौके पर भीषण आग लग गई, जिससे कर लोग घायला हो गए. इस पूरी घटना में 2 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है.
मोतीचूर फ्लाई ओवर पर भीषण हादसा
जानकारी के मुताबिक, 9:12 बजे के लगभग 112 के माध्यम के कोतवाली रायवाला को सूचना प्राप्त हुई की होटल गोडविन के सामने मोतीचूर फ्लाई ओवर के ऊपर रायवाला से हरिद्वार की ओर उत्तराखण्ड रोडवेज की बस वाहन स0- UK 04 PA1678 व टैक्टर ट्राली स्वराज-735 की टक्कर हो गई है. जिसके बाद पीछे से आ रही स्कार्पियो एन की दुर्घटनाग्रस्त वाहनो मे टक्कर लगने से स्कार्पियो एन कार मे आग लग गई. जिसमे कई अन्य वाहन 1- HR46 E0605 ‘ट्रोला, 2-UK 07 HC 5084 XUV300 कार, आग की चपेट मे आने से क्षतिग्रस्त हो गए.
एक वाहन के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट के बाद लगी आग
आशंका जताई जा रही है कि महिंद्र स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन में आग लग गई, जिससे अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए. इस भीषण हादसे में एक महिला की ट्रोले के टायरो के नीचे आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई है. साथ ही घटना में कई व्यक्ति घायल हुए, पुलिस व दमकल कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया, और वाहनों में लगी आग को बुझाकर गया, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कर यातायात चालू कर दिया गया है.

घटना में घायल लोगों का विवरण
1- कासिफ पुत्र बासिद निवासी कांधला शामली उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष ( ट्रोला चालक )
2- सुभाष पुत्र रामचरण निवासी नागंल सुक्ती जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र0-40 वर्ष
3- विक्की पुत्र नंदराम निवासी भोगपुर नजीबाबाद उम्र-28 वर्ष
4-आरव पुत्र विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद उम्र-06 वर्ष, 5- लवी पुत्री मदन निवासी रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष,
6- नीतू पत्नी मदन निवासी – उपरोक्त उम्र-35 वर्ष 7- सोनिया पुत्री सचिन निवासी भोगपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-12 वर्ष
8- अंशिका पुत्री सचिन निवासी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष, 9-दिव्याशु पुत्र सचिन निवासी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष,
10-अनमोल पुत्र रवि निवासी मनाली धामपुर बिजनौर उम्र-25 वर्ष,
11- सोनाक्षी पुत्री विक्की निवासी भोगपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-09 वर्ष,
12- हर्ष पुत्र रवि निवासी निरंजनपुर बिजनौर उ0प्र0 उम्र-07 वर्ष ,13-वंशिका पुत्री कृपाल निवासी भोगपुर नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष,
14-सिमरन पुत्री सुभाष निवासी भोगपुर नजीबाबाद बिजनौर उम्र-16 वर्ष
15- गुलशन पुत्र जगदीश निवासी-तितीसोता बिजनौर उ0प्र0 उम्र- 11 वर्ष घायल है
घटना में मृतक
कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
घायल सभी व्यक्ति अपनी ट्रैक्टर ट्राली झंडा मेला देहरादून से अपने घर वापस बिजनौर जा रहे थे. घायलो को 108 के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालय हरमिलाप अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है.



