Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू, CM धामी कर...

गैरसैंण में भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू, CM धामी कर रहे अध्यक्षता

बजट सत्र के बीच रणनीति, विकास योजनाओं और विधानसभा में उठने वाले मुद्दों पर मंथन

गैरसैण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। ये बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। खास बात ये है कि विधानसभा के बजट सत्र के बीच हो रही यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है। इसमें सरकार की आगामी रणनीति और विधानसभा में उठने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

गैरसैण में भाजपा विधान मंडल की बैठक शुरू 

दरअसल, बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष अपनी रणनीति को और मजबूत बनाने के लिए इस बैठक में महत्वपूर्ण रणनीति बना सकता है। बैठक में सरकार की नीतियों, योजनाओं और विपक्ष की संभावित रणनीति को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। साथ ही ये भी तय किया जाएगा कि विधानसभा में किन मुद्दों को प्राथमिकता के साथ रखा जाएगा।

सत्र में मजबूती से पक्ष रखने के लिए बनेगी रणनीति 

इसके अलावा बैठक में भाजपा विधायकों से फीडबैक भी लिया जाएगा। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं और विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर भी मंथन किया जाएगा। वहीं संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जाए, इस पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

बैठक के बाद स्पष्ट हो सकती है कार्ययोजना 

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक गैरसैंण में आयोजित हो रही ये बैठक आगामी सत्र की रणनीति तय करने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बैठक के बाद सरकार की कार्ययोजना और भी स्पष्ट हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular