Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रामनगर-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक और कार की टक्कर में एक...

रामनगर-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसा, बाइक और कार की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सड़क हादसे की एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ एक बाइक और कार की आपस में टक्कर होने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो लोग घायल हो गए, हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया।

रामनगर में बाइक और कार की जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में हल्द्वानी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सोमवार देर शाम को गैबुआ गांव के निकट एक बाइक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही उसी बाइक पर सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना कि जानकारी तत्काल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर सबसे पहले घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र के कनोरी गांव के रहने वाले राकेश, सचिन और सनी एक ही बाइक से रामनगर से अपने घर कि तरफ जा रहे थे।

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार तीनों लोगों के गैबुआ गांव के पास पहुँचते ही सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सचिन और सनी की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों में मचा हुआ है कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जाँच की जा रही है। और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2