Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को लोहड़ी की बधाइयाँ, देश भर में...

मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को लोहड़ी की बधाइयाँ, देश भर में दिख रही धूम

लोहड़ीदेहरादून: आज देशभर में लोहड़ी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

इसलिए मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार

लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। वैसे तो पूरे उत्तर भारत में इसकी धूम देखने को मिलती है। लेकिन खासकर पंजाब में इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पंजाब में इस त्यौहार को खासकर जिन लोगों की नई-नई शादी हुई हो या बच्चा हुआ हो उनके लिए बहुत खास माना जाता है। इस त्यौहार को मनाने की शुरूआत मुगलशासकों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नायक हिन्दू गुर्जर दुल्ला भट्टी की याद में मनाया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular