Homeराज्यउत्तराखण्डUTTARAKHAND: भीषण सड़क हादसा, 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

UTTARAKHAND: भीषण सड़क हादसा, 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

accident हल्द्वानी : उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात एक भीषण हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक घायल युवक का नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बेकाबू बाइक टकराई ठेले से

नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के पास सोमवार रात लगभग पौने दस बजे एक KTM बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक स्कूटी से और बाद में ठेले से टकराई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें फूलचौड़ निवासी 10 वीं कक्षा के छात्र मयंक बिष्ट की हॉस्पिटल ले जाते वक़्त मौत हो गई, जबकि दूसरे का नैनीताल रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।

10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

मयंक के सीने और पेट में गंभीर चोट लगी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मयंक के सिर के अंदर का कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएच में भीड़ लग गई। जवान बेटे की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular