Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रूड़की पिरान कलियर क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मजार पर...

रूड़की पिरान कलियर क्षेत्र में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मजार पर चलाया बुलडोज़र

रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई। इलाके में अवैध तरीके से बनी मजार को भारी पुलिस बल की तैनाती में ध्वस्त किया गया।

बताया गया कि कई बार नोटिस जारी होने के बाद भी जब मजार को नहीं हटाया गया तो पुलिस ने मजार को ध्वस्त कर दिया। साथ ही प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई

दरअसल, उत्तराखंड सरकार पहले ही अपने मंसूबे साफ़ कर चुकी है, कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। खासकर के धार्मिक संरचनाओं के रूप में तो इस प्रकार के अतिक्रमण को बिलकुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार ने पुलिस-प्रशासन को साफ़ तौर पर निर्देश दे दिए हैं कि इस प्रकार के अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए।

भारी पुलिस बल की निगरानी में की गई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान कोई भी आपत्तिजनक घटना न घटे इसके लिए भारी पुलिस बल कि तैनाती में मजार को ध्वस्त किया गया। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को कई बार नोटिस भेजा जा चुका था। तय समय सीमा के अंदर अतिक्रमणक्रियों के द्वारा नोटिस का कोई भी जवाब नहीं दिया गया जिसके बाद विभाग ने आगे की कार्रवाई की।

किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

रुड़की तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में आज बुधवार 26 नवंबर को टीम कलियर पहुंची। प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए बुलडोजर चलाकर मजार को पूरी तरह से गिरा दिया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के मुताबिक यह भूमि स्वास्थ्य विभाग को आवंटित की गई थी। आज नियमों के तहत अतिक्रमण हटाते हुए कार्रवाई की गई, वहीं प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि क्षेत्र में किसी भी तरह का गैर कानूनी निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2