Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस विधायक को धमकाती यह महिला तहसीलदार, वीडियो वायरल!

कांग्रेस विधायक को धमकाती यह महिला तहसीलदार, वीडियो वायरल!

रुड़की- उत्तराखंड में प्रशासनिक अधिकारी किस कदर बेलगाम है इस बात का बड़ा सबूत इस वीडियो में है जो आपको दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक दबंग महिला अधिकारी एक महिला विधायक को किस तरीके से अपने दफ्तर में फरियादियों और उनके समर्थकों के सामने डांटते हुए दिखाई दे रही हैं। यही नहीं तहसीलदार के द्वारा विधायक को यह कहकर धमकाया जा रहा है कि आप खनन माफियाओं को साथ लेकर आए हैं और उनकी पैरवी कर रहे हैं।

मामला भगवानपुर विधानसभा का है जहां पर कुछ लोगों के साथ में कांग्रेस विधायक ममता राकेश भगवानपुर तहसीलदार सुशीला कोठियाल के दफ्तर जा पहुंची। बस इसके बाद क्या था तहसीलदार का पारा गरम हो गया और उन्होंने फरियादियो और समर्थकों के सामने विधायक ममता राकेश की क्लास लगा डाली। विधायक ममता राकेश अपने पक्ष में कुछ बोला भी लेकिन दबंग लेडी ने विधायक जी को सबके सामने डांट लगा डाली। विधायक का क्या प्रोटोकॉल है यह महिला तहसीलदार शायद भूल गई थी। ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular