Homeउत्तराखण्डदेहरादूनमसूरी में खाई में गिरा पेट्रोल-डीज़ल से भरा ट्रक, अलर्ट मोड में...

मसूरी में खाई में गिरा पेट्रोल-डीज़ल से भरा ट्रक, अलर्ट मोड में प्रशासन

mussoorie accident

मसूरी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केम्पटी फॉल के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक पेट्रोल और डीज़ल से भरा भारी ट्रक पेट्रोल पंप के ठीक सामने अचानक खाई में जा गिरा। खाई में गिरते ही ट्रक के टैंक फट गए और डीजल-पेट्रोल का तीव्र रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में आग लगने का खतरा गहरा गया।

मसूरी में खाई में गिरा पेट्रोल-डीज़ल से भरा ट्रक

शनिवार सुबह मसूरी में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोल और डीजल से भरा ट्रक देहरादून से आ रहा था और केम्पटी स्थित पेट्रोल पंप पर आपूर्ति के लिए रुका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने ट्रक को हैंड ब्रेक लगाकर खड़ा किया और पंप की ओर चला गया। लेकिन कुछ ही पलों में ट्रक धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकता हुआ खाई में जा गिरा।

सड़क पर बहने लगा पेट्रोल और डीजल

खाई में गिरने से ट्रक के ईंधन टैंक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और पेट्रोल-डीजल तेज़ी से बहने लगा। पूरे इलाके में पेट्रोल की तीखी गंध फैल गई और वाष्प के कारण दमघोंटू स्थिति उत्पन्न हो गई। रिसाव इतना अधिक था कि पेट्रोल और डीजल की धारा सड़क की ओर बहने लगी।

फायर सर्विस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही केम्पटी पुलिस और मसूरी फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को चारों ओर से घेर लिया। फायर सर्विस अधिकारियों ने आग की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की कि दीपावली के कारण यदि कोई पटाखा या रॉकेट इस रिसाव वाले क्षेत्र में गिरता है, तो भयंकर विस्फोट हो सकता है।

फायर सर्विस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रिसते हुए ट्रक से पेट्रोल और डीज़ल को एक अन्य खाली टैंकर में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। इसके लिए विशेष पाइप का उपयोग किया गया ताकि किसी भी चिंगारी या घर्षण से आग न लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular