HomeUncategorizedराज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा विस का विशेष सत्र, तैयारियां...

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा विस का विशेष सत्र, तैयारियां जोरों पर

राज्य सरकार ने राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा का विशेष सत्र का आयोजन करने का फैसला लिया है। जिसके बाद से विधानसभा सचिवालय विशेष सत्र की तैयारियों में जुट गया है।

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होगा विस का विशेष सत्र

उत्तराखंड राज्य के गठन को 25 साल हो गए हैं। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर होने वाले विशेष सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि विशेष सत्र में विधायी कार्य नहीं होंगे। लेकिन सदन में पक्ष व विपक्ष राज्य के विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा करेगा।

दो दिवसीय विशेष सत्र का होगा आयोजन

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर नौ नवंबर को दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष सत्र की तिथि तय करने के लिए मंत्रिमंडल मे सीएम धामी को अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री जल्द ही इसकी तिथि तय करेंगे। बता दें कि ये सत्र देहरादून में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular