Homeराज्यउत्तराखण्डखटीमा में लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, सीएम धामी ने किया 215 फीट...

खटीमा में लहराया सबसे ऊंचा तिरंगा, सीएम धामी ने किया 215 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण

KHATIMA TIRANGA

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंजाबाग तिराहा पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया।

सीएम धामी ने किया 215 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण

सीएम धामी ने आज कंजाबाग चौराहे पर लगाए गए उत्तराखंड के सबसे ऊचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी भी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गई।

47.82 लाख रुपए की लागत से किया गया है तैयार 

बता दें कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित ये भव्य तिरंगा 65 मीटर (लगभग 213 फीट) ऊंचे पोल पर फहराया गया है। इसे 47.82 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। खटीमा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट तिरंगे का ये विराट रूप न केवल देशभक्ति का प्रतीक बनेगा बल्कि शहर में पर्यटन गतिविधियों को गति देने में भी सक्षम होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments