देहरादून: परेड ग्राउंड में होगा 121 फीट ऊंचे रावण का दहन, दोपहर में निकलेगी शोभायात्रा

देहरादून – इस बार दशहरा पर्व पर परेड ग्राउंड में भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को हुई प्रेसवार्ता में बताया गया कि इस वर्ष 78वां दशहरा महापर्व मनाया जा रहा है, जिसमें 121 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
कमेटी के प्रधान संतोख सिंह नागपाल ने जानकारी दी कि रावण दहन 2 अक्तूबर को शाम 6:05 बजे किया जाएगा। इससे पहले शाम 5 बजे 70 फीट ऊंचे मेघनाथ, 75 फीट के कुंभकर्ण और 45 फीट ऊंची लंका का दहन किया जाएगा। पूरे आयोजन स्थल पर भव्य लाइटिंग की जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत परेड ग्राउंड से पहले भव्य शोभायात्रा से होगी, जिसमें राम-लक्ष्मण, हनुमान व अन्य पौराणिक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा के बाद परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी ने आमजन से समय पर पहुंचने और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन का आनंद लेने की अपील की है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here