
श्रीनगर गढ़वाल: एनआईटी उत्तराखंड ने 2024-25 बैच के लिए कैंपस प्लेसमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। संस्थान के करियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेक्शन (CCPS) की सक्रिय भूमिका और इंडस्ट्री पार्टनरशिप के चलते छात्रों को निजी व सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों में आकर्षक अवसर मिले।
इस साल सर्वोच्च पैकेज ₹17 लाख प्रति वर्ष का रहा, जो बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र अमन भट्ट को Optym India से मिला। वहीं औसत पैकेज ₹9 लाख प्रति वर्ष दर्ज किया गया।
पब्लिक सेक्टर में भी सफलता:
-
मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल के छात्रों का चयन MECON Limited में ₹14.87 लाख के पैकेज पर हुआ।
-
CSE और ECE के 5 छात्रों को BEL ने ₹12.5 लाख के पैकेज पर नियुक्त किया।
कोर ब्रांचेस की प्लेसमेंट दर:
-
मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 70%
-
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स – 77.5%
-
कुल छात्रों में से लगभग 60% को कोर सेक्टर में जॉब मिली।



