Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में अंतरिक्ष सम्मेलन: हिमालयी विकास पर फोकस, सीएम धामी और इसरो...

देहरादून में अंतरिक्ष सम्मेलन: हिमालयी विकास पर फोकस, सीएम धामी और इसरो सचिव हुए शामिल

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में आयोजित विकसित भारत-2047 के निर्माण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अंतरिक्ष सम्मेलन में प्रतिभाग किया। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम विशेष रूप से हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में इसरो के सचिव डॉ. वी. नारायणन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। साथ ही इसरो के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं देशभर से आए विशेषज्ञ भी इस मंच पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अंतरिक्ष तकनीक की भूमिका को चिन्हित करना है, विशेषकर जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्वतीय क्षेत्रीय विकास और संचार जैसी आवश्यकताओं को लेकर।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि “उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के सतत विकास में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है”। इसरो के सहयोग से राज्य की आपदा चेतावनी प्रणाली, कृषि योजना और भौगोलिक सूचना प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments