Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं के...

नैनीताल में अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक, योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिए सख्त निर्देश ..

नैनीताल: उत्तराखंड राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार मंगलवार को नैनीताल क्लब स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचे, जहां उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में छात्रवृत्ति, स्वरोजगार योजनाएं और बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता जैसे विषयों पर गहन समीक्षा की गई।

आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक सौ प्रतिशत पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुसूचित जाति की बस्तियों के पास यदि नगर निकायों द्वारा डंपिंग ज़ोन बनाए गए हैं तो ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मुकेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और अधिकारी इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कोताही न बरतें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments