Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा में शॉर्टकट बना मौत का रास्ता, मंदाकिनी में बहा अलीगढ़...

केदारनाथ यात्रा में शॉर्टकट बना मौत का रास्ता, मंदाकिनी में बहा अलीगढ़ का युवक |

केदारनाथ (उत्तराखंड): श्रद्धालुओं द्वारा अपनाए जा रहे शॉर्टकट रास्ते एक बार फिर जानलेवा साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से अपने दोस्तों के साथ केदारनाथ यात्रा पर आए 22 वर्षीय युवक राहुल की जान नदी पार करते समय चली गई। घटना मंगलवार रात रामबाड़ा क्षेत्र की है, जहां दर्शन के बाद छह युवक शॉर्टकट रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे थे।

इस दौरान मंदाकिनी नदी पार करते समय राहुल तेज बहाव में बह गया, जबकि बाकी के पांच युवक रास्ता भटक कर फंस गए। सूचना मिलने पर SDRF और DDRF टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और विषम परिस्थितियों में सभी पांचों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

झुलसी उम्मीदों के बीच राहुल की तलाश अभी जारी है। SDRF द्वारा रेस्क्यू किए गए युवकों की पहचान विष्णु चौधरी, कुनाल, शिवभ, महेश और शिवभ कुमार के रूप में हुई है — सभी अलीगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर परिजनों को सूचित किया है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित मार्गों से ही यात्रा करें और जोखिम न उठाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular