Homeराज्यउत्तराखण्डकॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के कारण सफारी और रात्रि विश्राम...

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में मानसून सीजन के कारण सफारी और रात्रि विश्राम पर अस्थायी रोक, 15 जून से शुरू होगी बंदी…

रामनगर। मानसून सीजन की शुरुआत को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी और रात्रि विश्राम पर अस्थायी रोक लगाई जा रही है। रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि 14 जून को पर्यटकों के लिए नाइट स्टे का अंतिम दिन होगा, जबकि 15 जून से ढिकाला जोन में डे विजिट सफारी और नाइट स्टे पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। 30 जून से रिजर्व के बाकी सभी जोन भी पर्यटकों के लिए बंद हो जाएंगे। केवल केला, झिरना और गर्जिया जोन में दिन में सफारी की अनुमति मानसून के दौरान भी दी जाएगी।

वन विभाग के अनुसार 15 जून से मानसून सीजन माना जाता है और इस दौरान जंगल में नदियां-नाले उफान पर होते हैं जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी कारण हर साल इस अवधि में सफारी और विश्राम बंद किया जाता है। इसके साथ ही बिजर जोन, दुर्गादेवी जोन, तथा सीतावनी, भंडारपानी, कालागढ़ क्षेत्र में स्थित कॉर्बेट फॉल और बरात्ती रौ भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाएंगे। रात्रि विश्राम की सुविधा 15 नवंबर से दोबारा शुरू की जाएगी, जब मानसून पूरी तरह समाप्त हो जाएगा और जंगल में फिर से सफारी सुरक्षित मानी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular