Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर: करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी...

रुद्रपुर: करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार – चार अभी भी फरार….

Udham Singh Nagar Policeरुद्रपुर: कोतवाली साइबर सेल और एसओजी टीम ने लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक बड़े साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। इससे पहले भी गिरोह के दो सदस्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चेक बुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक 15 राज्यों के लोगों को ठग चुका है।

5 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर मुरादाबाद निवासी सत्यपाल सिंह और पोरस कुमार उर्फ पुष्पेन्द्र को रामपुर रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने ये खाते और दस्तावेज बसंत (आगरा), रोहित सोनी और शेरु चौहान (दोनों ग्वालियर) को दिए थे, जो साइबर ठगी में शामिल थे।

इसके बाद पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों रितिक (आगरा) और विशुराज मोर्या उर्फ व्योम मोर्या (बिजनौर) को गिरफ्तार किया। वहीं, गिरोह के अन्य चार सदस्य – रोहित कुमार (मुरादाबाद), बसंत (आगरा), रोहित सोनी और शेरु चौहान (ग्वालियर) अभी भी फरार हैं।

अब तक गिरोह के कुल 6 सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 1 डोंगल, 4 पासबुक, 13 चेक बुक, 21 भरे हुए चेक, 2 बैंक जमा पर्ची, 12 एटीएम कार्ड, एक डायरी, 2 किट (जिसमें चेक बुक, एटीएम कार्ड और खाता संबंधित सिम), 2 QR स्कैनर, एक मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार बरामद की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular