Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ में भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे......

पिथौरागढ़ में भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद, सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे……

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारी भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित हो गया है। सोमवार देर रात ऐलागाड़ और कुलागाड़ के बीच एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।

इस वजह से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन को जा रहे और लौट रहे सैकड़ों तीर्थयात्री मार्ग में ही फंस गए हैं।

सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सड़क को साफ करने और यातायात बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन के मुताबिक, बोल्डर और मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है और अगर मौसम सहयोगी रहा तो आज देर शाम तक मार्ग खोल दिए जाने की संभावना है।

धारचूला के एसडीएम मंजीत सिंह ने जानकारी दी कि भूस्खलन की वजह से सड़क पर भारी चट्टान और मलबा जमा है, जिसे हटाने में समय लग रहा है।
स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने और आवश्यक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

मार्ग अवरुद्ध होने से न केवल तीर्थयात्री बल्कि स्थानीय लोग और व्यापारी भी प्रभावित हुए हैं। खाने-पीने और ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर दिक्कतें सामने आ रही हैं।

#MansarovarBlocked #PithoragarhSlide #AdiKailashHalt #BROAction #RouteClosed

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular