Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, छह बहुमंजिला अवैध इमारतें सील; देहरादून...

ऋषिकेश में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, छह बहुमंजिला अवैध इमारतें सील; देहरादून में भी चला हथौड़ा…

देहरादून/ऋषिकेश: ऋषिकेश में वर्षों से चले आ रहे अवैध निर्माण के खेल पर अब मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में की गई सख्त कार्रवाई के तहत सोमवार को छह बहुमंजिला अवैध भवन सील कर दिए गए।

यह कार्रवाई तब हुई जब बीते सप्ताह करीब डेढ़ दर्जन अवैध निर्माण चिह्नित किए गए थे। क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बन रही बहुमंजिला इमारतों को लेकर स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठ रहे थे। अब उपाध्यक्ष तिवारी के सख्त रुख के बाद यह कार्रवाई की गई है।

कौन-कौन से भवन सील हुए?

  • सुनीत पशुलोक क्षेत्र के निर्मल ब्लॉक में सुमित मल्होत्रा का छह मंजिला भवन
  • इसी क्षेत्र में करमवीर सिंह का पांच मंजिला भवन
  • पुरानी चुंगी के पास हर्षित पांडे का निर्माण
  • देहरादून रोड पर सुनील सैनी का भवन
  • मालवीय नगर में कृष्णा फर्नीचर
  • गुमानीवाला में विजय पालीवाल का अवैध निर्माण

इन सभी को सोमवार को सील कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही कार्रवाई
एमडीडीए उपाध्यक्ष तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश हैं कि बिना किसी दबाव के अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि “अब बिना नक्शा पास कराए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिर्फ ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि देहरादून में भी एमडीडीए की टीम ने सोमवार को शिव मंदिर के पास राजन, मेहूंवाला में साकिर और अशरफ के अवैध निर्माणों को सील कर दिया।

#RishikeshSeal #MDDAAction #IllegalBuild #UrbanCrackdown #Uttarakhand Demo

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular