Homeराज्यउत्तराखण्डसीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की नई पहल: पिथौरागढ़ में केंद्रीय राज्य...

सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की नई पहल: पिथौरागढ़ में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मोबाइल हेल्थ यूनिट का किया शुभारंभ….

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित प्रसिद्ध मोस्टामानू मंदिर प्रांगण में आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मल्टी स्पेशलिटी मोबाइल हेल्थ यूनिट का उद्घाटन किया। यह यूनिट सीमांत सेवा फाउंडेशन के “हेल्थ ऑन व्हील्स” अभियान के तहत गोरंगघाटी के 32 दूरस्थ गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ की गई, और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया।

इस मौके पर मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि, “सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर के पास ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यह मोबाइल हेल्थ यूनिट आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है और इसमें अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात है।”

यह यूनिट ईसीजी, एक्सरे, पैथोलॉजी सहित अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवाएं उपलब्ध कराएगी। सीमांत सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष ललित पंत ने बताया कि यह वैन 32 गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करेगी और अगले चरण में आजीविका संवर्धन पर भी कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल, अभिनेता हेमंत पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं के इस अभिनव प्रयास से सीमांत गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से कहीं अधिक सुलभ होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular