Homeराज्यउत्तराखण्डधनोल्टी में चारधाम यात्रा के दौरान भीषण सड़क हादसा, गुजरात के 6...

धनोल्टी में चारधाम यात्रा के दौरान भीषण सड़क हादसा, गुजरात के 6 यात्री घायल – एक महिला गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर….

उत्तराखंड : उत्तराखंड के धनोल्टी क्षेत्र से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा पर गुजरात से आए श्रद्धालु ऋषिकेश से यमुनोत्री-गंगोत्री की यात्रा पर जा रहे थे। NH-34 ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कंडीसौड़ के पास उनकी स्विफ्ट कार की एक पिकअप लोडर वाहन से टक्कर हो गई।

इस हादसे में कार में सवार चार यात्रियों सहित दोनों वाहनों के चालकों को चोटें आई हैं। कुल 6 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छाम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि एक महिला यात्री – 55 वर्षीय चंपा बेन – गंभीर रूप से घायल हैं। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य किया गया। पुलिस के अनुसार, कार में एयरबैग खुलने की वजह से यात्रियों को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना और जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments