Homeराज्यउत्तराखण्डहेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार संभाला, चारधाम यात्रा...

हेमंत द्विवेदी ने बीकेटीसी अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार संभाला, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार पर रहेगा फोकस…

देहरादून: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज विधिवत रूप से हवन-पूजन के साथ अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, समिति के पदाधिकारी और अधिकारीगण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 3 मई को उत्तराखंड सरकार द्वारा हेमंत द्विवेदी को बीकेटीसी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। उनके साथ ही उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनय ने भी संभाली।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल भी कार्यक्रम उपस्थिति रहे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच उत्साह और संकल्प की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

बीकेटीसी अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद हेमंत द्विवेदी अब चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और सुधारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular