Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा: विकासनगर के कटापत्थर में चेक पोस्ट और हेल्थ पोस्ट स्थापित,...

चारधाम यात्रा: विकासनगर के कटापत्थर में चेक पोस्ट और हेल्थ पोस्ट स्थापित, बिना ग्रीन व ट्रिप कार्ड वालों को वापस भेजा जा रहा…

देहरादून : चार धाम यात्रा के कपाट खुल चुके हैं, ऐसे में विभिन्न प्रदेशों से लगातार चार धाम तीर्थ यात्रियों का आगमन शुरू हो गया है। यात्रा मार्ग में तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसको देखते हुए परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासनगर के कटापत्थर में चेक पोस्ट एवं हेल्थ पोस्ट बनाए गए हैं।

आरटीओ अधिकारी सुंदरलाल पांडे ने ऑफ कैमरा मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की जा रही है। जिनके पास ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड नहीं हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के हेड फार्मासिस्ट रतन प्रजापति ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। यदि किसी को कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या है, तो उसे यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि यदि कोई यात्री लिखित में जिम्मेदारी लेकर यात्रा पर जाने की जिद करता है, तो उसे अनुमति प्रदान की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular