Homeराज्यउत्तराखण्डकेंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखंड दौरा , सीएम धामी ने...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का उत्तराखंड दौरा , सीएम धामी ने किया स्वागत एवं अभिनन्दन….

ऋषिकेश \ देहरादून  – देवभूमि उत्तराखंड ने आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की सबसे लंबी सुरंग टी-8 और टी-8एम के सफलतापूर्वक आरपार होने की महत्वपूर्ण उपलब्धि को साझा किया गया।

इस महत्त्वपूर्ण परियोजना के तहत पौड़ी जिले के देवप्रयाग और जनासू के बीच देश की सबसे लंबी डबल ट्यूब रेल सुरंग, कुल 14.57 किलोमीटर लंबाई की, बनकर तैयार हो गई है। इस सुरंग की खुदाई में जर्मनी से आयातित अत्याधुनिक टनल बोरिंग मशीन (TBM) का उपयोग किया गया है, जो इस क्षेत्र की जटिल भूगर्भीय संरचना के लिए विशेष रूप से लाई गई थी।

Rishikesh-Karnprayag Rail Line longest tunnel Breakthrough in Janasu Pauri CM Dhami and Railway Minister reach

प्रोजेक्ट के मुख्य बिंदु:

  • ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किमी लंबी ब्रॉडगेज रेल लाइन
  • इस मार्ग में 17 सुरंगें, जिनमें से 104 किमी से अधिक हिस्सा सुरंगों से होकर गुजरेगा
  • 3 सुरंगों को छोड़कर बाकी 12 सुरंगें 3 किमी से अधिक लंबी हैं।
  • सुरक्षा मानकों के अनुसार 3 किमी से अधिक लंबी हर सुरंग के साथ निकास सुरंग भी बनाई जा रही है।
  • मुख्य और निकास सुरंग को हर 375 मीटर पर क्रॉस पैसेज से जोड़ा गया है।
  • जनासू स्टेशन के पास 1.525 किमी लंबा वर्टिकल शाफ्ट भी बनाया गया है खुदाई हेतु।

विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थिति:

इस ऐतिहासिक मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनासू रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की सराहना की और इसे उत्तराखंड के लिए एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट बताया।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular