Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने...

हरिद्वार में दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत, ड्राइवर फरार…

हरिद्वार : हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हलवाहेड़ी गांव में डेढ़ साल के मासूम बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि मासूम बच्चा अपने घर से बाहर निकलता है, तभी तेज़ रफ्तार में गुजर रही खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली बच्चे को कुचलते हुए निकल जाती है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की यह तीसरी दुर्घटना है, जिससे इलाके में आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने की मांग की है।

मामले की जानकारी देते हुए शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शोक का माहौल है, और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular