Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह , CM धामी ने यात्रा को...

चारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह , CM धामी ने यात्रा को बताया उत्तराखंड की संस्कृति और आर्थिकी का आधार….

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का सर्वोच्च लक्ष्य उत्तराखंड आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाला हर तीर्थ यात्री चारों धामों के दर्शन कर सके।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वे कल तीसरी बार चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के शुरुआती दिनों में चुनौतियां अधिक होती हैं, इसलिए परिवहन और पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को विशेष तैयारियों के निर्देश दिए जाएंगे।

May be an image of 1 person

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखण्ड सेवा समिति द्वारा आयोजित “संगीतमय सुंदरकांड पाठ” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ धाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सतत प्रयासों से केदारनाथ का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है।

May be an image of 5 people, henna and wedding

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष केदार घाटी में आई आपदा के दौरान लगभग 29 स्थानों पर सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन सरकार की सतर्कता और त्वरित प्रयासों से सभी श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। युद्धस्तर पर काम करते हुए सरकार ने 35 दिनों के भीतर यात्रा को पुनः प्रारंभ कर दिया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार के इन प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए अब तक 25 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यात्रा 2024 के समापन के बाद से ही 2025 के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से इस वर्ष से शीतकालीन चारधाम यात्रा की भी शुरुआत की गई है, जिससे अब उत्तराखंड में वर्षभर चारधाम यात्रा संचालित होगी। यह पहल राज्य की संस्कृति, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular