Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़ , 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार.....

हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़ , 5 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार…..

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर स्थित एक नामी होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस होटल में छापा मारकर 5 महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को भी मुक्त किया। हालांकि, होटल के संचालक और मैनेजर मौके से फरार हो गए।

यह छापेमारी एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल के आदेश पर की गई, जिन्होंने सभी थाना पुलिस को सेक्स रैकेट में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी रुड़की ने पिरान कलियर में स्थित गेस्ट हाउस होटल में देह व्यापार के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था।

कलियर पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोहलपुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 5 महिलाएं और 4 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मुस्तफा लंबे समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चला रहा था। वह गेस्ट हाउस पर गरीब महिलाओं और लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर उन्हें ग्राहकों से मिलवाकर देह व्यापार कराता था। मुस्तफा के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments