Homeराज्यउत्तराखण्डराजभवन देहरादून में 07 से 09 मार्च तक होगा वसंतोत्सव का आयोजन...

राजभवन देहरादून में 07 से 09 मार्च तक होगा वसंतोत्सव का आयोजन , उत्तराखंड के फूलों को मिलेगी वैश्विक पहचान….

देहरादून : हर वर्ष की तरह इस बार भी राजभवन देहरादून में वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 07 से 09 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

राज्यपाल ने बताया कि इस बार के वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और इसका प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से किया जाएगा, ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव का उद्देश्य फूल उत्पादन को बढ़ावा देना है और उत्तराखंड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा।

राज्यपाल ने इस अवसर पर यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष वसंतोत्सव में 15 प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें कट फ्लावर, लूज फ्लावर प्रबंधन, टेरारियम और पेंटिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समापन समारोह में 9 मार्च को कुल 165 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के फूल अपनी अलग पहचान रखते हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम प्रभु के इस वरदान का सही तरीके से देखभाल करें और उनका संरक्षण करें। इस आयोजन के माध्यम से हम उत्तराखंड की पुष्प संस्कृति को और भी समृद्ध करेंगे और प्रदेश के फूल उत्पादकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular