Homeउत्तराखण्डउधम सिंह नगरसितारगंज में फैली सनसनी , सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला एक...

सितारगंज में फैली सनसनी , सड़क किनारे खड़े ट्रक में मिला एक व्यक्ति का लटका शव….

उधमसिंह नगर : उत्तराखंड के सितारगंज में ग्राम पंडरी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में रस्सी से बंधा एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। यह घटना शनिवार सुबह की है, जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को रस्सी से नीचे उतारा। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड मिला, जिनसे मृतक की पहचान में मदद मिली। कार्ड में लिखा था कि मृतक का नाम निलेश कुमार है और वह गुड़गांव, हरियाणा का निवासी है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक की मौत आत्महत्या है, या यह कोई अपराध का मामला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular