Homeराज्यउत्तराखण्डत्योहारों से पहले बड़ा खुलासा: हरिद्वार में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़...

त्योहारों से पहले बड़ा खुलासा: हरिद्वार में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ !

हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस ने एक अवैध पटाखा कारखाना का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस छापेमारी में 70 पेटी अवैध पटाखे और भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, त्यौहारी मौसम के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड में है और सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चला रही है। इसके साथ ही, अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया हुआ है।

कलियर पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर धनौरी चौकी क्षेत्र के ग्राम मुकरपुर में छापा मारा। इस दौरान, पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और 70 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए। गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने कारखाने के संबंध में पुलिस को लाइसेंस या अन्य कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

पुलिस ने बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए कारखाने को सील कर दिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नोमान लक्सर (27) निवासी मुखियालीपुर और सुहैल (20) निवासी वार्ड नंबर 4 कलियर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular