Homeराज्यउत्तराखण्डबद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, धाम में...

बद्रीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, धाम में बढ़ी ठंड

चमोली/बद्रीनाथ – बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके बाद से ही धाम में ठंड बढ़ गई है। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद आज सुबह धाम की ऊंची चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी दिखाई दी।

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। बता दें, कि प्रदेश के कई जिलों में बारिश तबाही मचाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है। लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपना तेवर दिखाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात में भी सतर्कता बरतें।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See great sorts of skins. Models give good time. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] fast. Find best kind easy.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular