Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसड़क पर मलबा न हटाने को लेकर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा,...

सड़क पर मलबा न हटाने को लेकर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा, सांकेतिक जाम लगाकर किया प्रदर्शन

उत्तरकाशी – गंगोत्री हाईवे के पास ज्ञानसू में सड़क पर मलबा देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सांकेतिक जाम लगाकर यहां प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिस वजह से यहां करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।

हाईवे पर दोपहिया वाहन खड़े कर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों के प्रदर्शन के बाद यहां से मलबा हटाया गया। गंगोत्री के साथ ही यमुनोत्री हाईवे पर भी यातायात सुचारू हो गया।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रुक रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे के जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सामान्य रूप से आवाजाही हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular