Homeराज्यउत्तराखण्ड12 घंटे बाद कमेडा में खुला हाईवे, जाम में फंसे लोगों ने...

12 घंटे बाद कमेडा में खुला हाईवे, जाम में फंसे लोगों ने ली राहत की सांस।

चमोली – ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे गौचर के पास कमेडा में 12 घंटे बाद खुल गया है। जिसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। बीती रात को आई भारी बारिश के कारण हाईवे कमेडा में बंद हो गया था।

तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल ने बताया कि शुक्रवार रात्रि की भारी बारिश के चलते यहां पहाड़ी से मलबा गिरकर सड़क पर आ गया है। जिसके चलते यातायात बंद हो गया था। काफी संख्या में यहां वाहन फंसे हुए रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे को खोलने के लिए सुबह सात बजे तक कोई जेसीबी मशीन नहीं आई थी।

बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा में स्लाइंडिंग जोन है। हाईवे बंद होने से यहां सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे रहे। उधर यमुनोत्री में भी कृष्णा चट्टी में भू-कटाव हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular