Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, संवेदनशील इलाकों में...

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश की आशंका, संवेदनशील इलाकों में हिदायत बरतने की अपील।

देहरादून – उत्तराखंड के चार जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए हिदायत बरतने की अपील की है।

चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों के कुछ क्षेत्रों पर भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

उमस ने बढ़ाई मुश्किलें

प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है। बारिश थमते ही चिलचिलाती गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। इन दिनों बारिश का क्रम धीमा पड़ने के चलते तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही तेज धूप खिली. जिसने लोगों को गर्मी से बेहाल करना शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular