Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी इंसानों के साथ ही बेजुबान जानवरों के लिए भी संवेदनशीलता...

सीएम धामी इंसानों के साथ ही बेजुबान जानवरों के लिए भी संवेदनशीलता से कर रहे काम, हैलीकॉप्टर से पशुओं के लिए पहुंचाया चारा।

देहरादून –  प्रशासन इंसानों के साथ ही बेजुबान जानवरों के लिए भी संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य कर रहा है। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर फंसे हुए घोड़े खच्चरों के लिए साढ़े चार टन पशु चारा हैलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाया जा चुका है।

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष रावत ने बताया कि गौरीकुंड क्षेत्र के पशु पालकों के लिए चीरबासा हेलीपैड पर साढ़े चार टन पशु चारा अब तक पहुंचाया जा चुका है। घोड़े खच्चर संचालक अपने पशुओं का लाइसेंस या अन्य प्रपत्र चीर बासा हेलीपैड पर प्रशासन की टीम को दिखाकर पशु आहार प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular