Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे चौथे ददिन भी रेस्क्यू जारी, 373 लोगों...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे चौथे ददिन भी रेस्क्यू जारी, 373 लोगों को सुरक्षा बालों ने सुरक्षित निकालकर लिनचोली किया रवाना।

रुद्रप्रयाग –  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को लगातार निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सीईओ बीकेटीसी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे हुए 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है।

 

 

लिनचोली से एयरलिफ्ट कर इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री, स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उधर रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ द्वारा 110 यात्रियों को रेस्क्यू कर चौमासी पहुंचा दिया गया है। ट्रैक पर सुरक्षा बलों द्वारा यात्रियों को लगातार फूड पैकेट्स, पानी सहित चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया गया। अब तक इस मार्ग से 534 से अधिक यात्रियों एव स्थानीय लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. See vast modes of condoms. Goods give sure vibe. Watch [url=https://nfj.org.uk/]gay men porn[/url] fast. Find each way well.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular