Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने किया नामांकन, जिला...

बद्रीनाथ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने किया नामांकन, जिला प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद।

चमोली/गोपेश्वर – बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी आज नामांकन किया। नामांकन के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत सहित, बीजेपी की जिला अध्यक्ष रमेश, पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि विकास के मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच जाएंगे निश्चित तौर पर जिस प्रकार लोकसभा के चुनाव में उन्हें फतह हासिल हुई है ठीक उसी प्रकार बद्रीनाथ उपचुनाव में भी वे रिकार्ड मतों से विजई होंगे। क्योंकि आमजन केंद्र और राज्य सरकार के विकास की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से खासे खुश है।
वहीं जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि लगातार जनता का समर्थन उनके पार्टी को मिलना है और इस बार भारतीय जनता पार्टी की रिकार्ड मतों से बद्रीनाथ उपचुनाव में विजयी होगी। नामांकन के बाद कलेक्टर परिसर गोपेश्वर से मुख्य बाजार तक रैली निकाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2