Homeराज्यउत्तराखण्डमंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने किया नामांकन,...

मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद।

हरिद्वार/मंगलौर – उपचुनाव के लिए मंगलौर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी भी पहुंचे। वहीँ बदरीनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

मंगलौर सीट पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। सीएम भी इस दौरान मौजूद रहे। इसके बाद सीएम धामी एक बजे गोपेश्वर पहुंचेंगे, जहां वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गोपेश्वर में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत कई अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular